अंबिकापुर,29 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। दरिमा के ग्राम पाकजाम में सोमवार की रात को 10 हजार रुपए को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। छोटे भाई ने वजनी लकड़ी से बड़े भाई के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसेस उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ईश्वर साय पिता धनी राम 36 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पाकजाम का रहने वाला था। वह कुछ दिन पूर्व खेती कार्य के लिए केसीसी लोन बैंक से निकाला था। उक्त रुपए को अपने छोटे भाई संजय साय उम्र 30 वर्ष को खेती कार्य कराने के लिए दिया था। तीन भाइयों में ईश्वर साय सबसे बड़ा और संजय सबसे छोटा है। सोमवार को धान रोपाई का कार्य खत्म हो गया था। रात करीब 10 बजे खाना खाने के दौरान ईश्वर ने संजय से 10 हजार रुपए के खर्च का हिसाब मांगा। इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान गुस्से में संजय ने वजनी लकड़ी उठाकर बड़े भाई के सिर पर मार दिया और वहां से भाग गया। लकड़ी के वार से ईश्वर बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने उसके चेहरे पर पानी डाला और उसे उठाने की कोशिश की,नहीं उठा तो परिजन देर रात करीब 3 बजे उसे लेकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। इलाज शुरू करने के साथ ही नईहर साय की मौत हो गई।सूचना पर दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन का बयान दर्ज किया। मामले में पुलिस ने फरार आरोपी संजय साय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur