Breaking News

कोरबा@विकलांग युवती ने कलेक्टर से लगाई नौकरी की गुहार-दिया आवेदन

Share

कोरबा,28 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के ग्राम गोढी की एक विकलांग युवती तेरसबाई यादव ने कलेक्टर कोरबा को एक आवेदन सौंपकर नौकरी की गुहार लगाई है। युवती तेरस बाई ने बताया कि वह जन्म से ही अपने लेफ्ट पैर से 40 परसेंट विकलांग हैं और गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बीए फाइनल और एमए अंग्रेजी की पढ़ाई करी है,लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण आगे की पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। उसने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि उन्हें शिक्षा विभाग या किसी अन्य विभाग में विकलांग कोटा में नौकरी देने की कृपा करें। उन्होंने कहा कि नौकरी मिलने से वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद कर पाएंगी। युवती ने आगे बताया कि वह अपने परिवार की पहली महिला हैं जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार और समाज के लिए एक उदाहरण बनना चाहती हैं। कलेक्टर कोरबा ने तेरस बाई के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया है कि उनके मामले को गंभीरता से देखा जाएगा और जल्द ही नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग

Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …

Leave a Reply