Breaking News

लखनपुर@तेंदूपत्ता संग्राहकों को नहीं हुआ राशि का भुगतान कार्यालय का चक्कर लगाने मजबूर कर्ज लेकर किया कृषि कार्य

Share


लखनपुर,28 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामा में तेंदूपत्ता संग्राहकों को राशि भुगतान नहीं किए जाने से परेशान है। तेंदूपत्ता राशि का भुगतान नहीं किए जाने के बाद इनके द्वारा कर्ज लेकर कृषि का कार्य किया गया है भुगतान के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। 28 जुलाई दिन सोमवार की दोपहर लगभग 2ः30 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण लखनपुर वन विभाग कार्यालय पहुंचे और पोषक अधिकारी प्रेम सिंह से मुलाकात कर राशि भुगतान किए जाने मांग की गई। संग्राहकों से मिली जानकारी के मुताबिक 40 से अधिक ग्रामीणों ने मई 2025 में जंगल से तेंदूपत्ता का संग्रहण का कार्य पूर्ण कर गड्डी बनाकर फड़ मुंशी के पास जमा कर दिया गया। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि का भुगतान संबंधित व्यक्तियों के खाते में जमा होना था लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि खाते में जमा नहीं हो पाई। खरीफ फसल का मौसम आने के बाद कर्ज लेकर ग्रामीणों के द्वारा कृषि का कार्य किया गया वहीं तेंदूपत्ता राशि के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। पोशाक अधिकारी से मिलने के दौरान निर्मल एक्का, अलंग साय एक्का,चमरू,शिवलाल,प्रेम शंकर,बीरबल, जलसा किशोर राजू,शिवराम,जगदीश, अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
इस संबंध में लघु वनोपज प्रबंधक क्षितिज कुमार सिंह से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया की संग्राहकों की ईकेवाईसी नहीं होने के कारण ऑफलाइन सूची तैयार कर अंबिकापुर और रायपुर कार्यालय को भेजा गया है जल्द ही राशि का भुगतान कराया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply