Breaking News

भिलाई@ कोर्ट रूम के भीतर क्लर्क ने की आत्महत्या

Share


न्यायिक अधिकारी पर काम के दबाव का लगाया आरोप, कर्मचारियों में नाराजगी
भिलाई ,23 जुलाई 2025 (ए)।
दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में चौंकाने वाली घटना सामने आई, यहां कोर्ट में पदस्थ एक क्लर्क ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 46 वर्षीय सोमनाथ ठाकुर के रूप में की गई है, जो न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट में कार्यरत था। यह घटना तब सामने आई जब कोर्ट में कामकाज शुरू होने वाला था और कर्मचारियों ने उन्हें कोर्ट रूम के भीतर फंदे से लटका पाया।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply