अंबिकापुर,23 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। नगर पालिका निगम अम्बिकापुर द्वारा 26 टेंडर निविदा तिथि के अंतिम दिन बैक डेट से कैंसल करने को लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने इसे शहर के साथ धोखाधड़ी बतलाया है। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त ने अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए टेंडर कैंसल किया है। उन्हें इसका वाजिब कारण देना होगा। ऐसा लगता है कि अधिकारियों पर अनुचित राजनीतिक दबाव डालकर टेंडर को कैंसल कराया गया है क्योंकि इस टेंडर से भाजपाई लाभान्वित नहीं हो रहे थे। ट्रिपल इंजन के विकास की रफ्तार की बात कर भाजपा भारी बहुमत से नगर निगम अम्बिकापुर में काबिज हुई लेकिन विकास होने के बजाय वास्तव में ट्रिपल इंजन की रफ्तार से शहर में बदहाली फैल गई है। 26 जून को नगर निगम द्वारा 3.34 करोड़ के सीसी रोड, नाली और पैच रिपेयरिंग का टेंडर जारी किया था। इसकी निविदा प्राप्ति की तिथि 23 जुलाई थी जबकि निविदा खुलने की तिथि 25 जुलाई थी। इस निविदा प्रकाशन के उपरांत नगर निगम अम्बिकापुर ने 6 लाख 81 हजार रुपए के 900 निविदा फार्म बेच दिये थे। अचानक 23 जुलाई को निगम आयुक्त ने बिना वाजिब कारण बताए निविदा को निरस्त कर दिया है। निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी घोषणा अनुसार शहर की सडकों को सुधारने के लिए 20 करोड़ की राशि आज तक जारी नहीं कर पाए। निगम बरसात के पूर्व भाजपा शासित निगम द्वारा किसी भी प्रकार के एहतियात कदम नहीं उठाये गए। निगम शहर के सडकों पर बने गड्ढे में मालवा तक नहीं डलवा पा रही है। शफी अहमद ने कहा कि अम्बिकापुर शहर की जो दुर्गति पिछले 5 माह में हुई है उसे ट्रिपल इंजन की सरकार 1 सप्ताह में सुधरे अन्यथा 1 सप्ताह बाद कांग्रेस आंदोलन करेगी। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,विनोद एक्का, संजय सिंह,पापिन्दर सिंह,शंकर प्रजापति, लोकेश पासवान,चंद्रप्रकाश सिंह,रजनीश सिंह,धर्मेंद्र ताम्रकार,शुभम जायसवाल,नरेंद्र विश्वकर्मा, अविनाश कुमार,मिथुन सिंह,दिनेश शर्मा,अमित सिन्हा आदि मौजूद थे।
पुरुस्कार हमारे
कार्यकाल की उपलçध
नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने स्वच्छता सुपर लीग में अम्बिकापुर के प्रथम आने पर नगरवासियों को इसकी बधाई दी और कहा कि यह अम्बिकापुर शहर के नागरिकों के सामुहिक प्रयास से प्राप्त उपलçध है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से 2024 तक के सर्वे के आधार पर यह उपलçध हासिल हुई है और इस दौर में निगम का नेतृत्व कांग्रेस के पास था। इस उपलçध का श्रेय उन्होंने निगम में कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मचारियों के योगदान को दिया है। उन्होंने कहा है कि इस उपलçध को बनाये रखने की जवाबदेही अब निगम का नेतृत्व कर रही भाजपा के हाथ मे है लेकिन इनके प्रशासन के शुरुआती दौर के लक्षण सशंकित कर रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur