विधायक प्रबोध मिंज हुए शामिल,छात्रों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री,विकास कार्यों की स्वीकृति

अंबिकापुर,23 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी में आज शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री तेज कुमार कुजूर, वरिष्ठ व्याख्याता श्री ललन प्रताप सिंह एवं व्याख्याता श्री ए.एच. मनसूरी द्वारा विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विधायक श्री मिंज ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक कर उन्हें मिठाई खिलाई और निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश व अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विकास कार्यों की माँग विधायक महोदय के समक्ष रखी गई, जिसमें शामिल थे, वाटर कूलर (2 नग), बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय, प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु हॉल निर्माण, साइकिल स्टैंड की व्यवस्था जैसे मांग रखी गई। विधायक श्री मिंज ने सभी मांगों को सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया। कार्यक्रम के पश्चात माँ के नाम एक पेड़ 2.0 अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष श्री राजू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुरुशरण सिंह, ैडक्ब् अध्यक्ष श्री प्रेमचंद कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि श्री हिरालाल राजवाड़े, श्री मुकेश कुमार गिरि, श्री आशुमल गर्ग, पंच श्री जनार्दन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur