Breaking News

अंबिकापुर@खेत में करंट की चपेट में आने से दंपति की मौत,बेटे ने खेत में जाकर देखा दर्दनाक नजारा

Share


अंबिकापुर,23 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेसा में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों खेत में धान का बीड़ा उखाडऩे का काम कर रहे थे,तभी पंप सेट के करंट की चपेट में आकर उनकी जान चली गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम मुड़ेसा,आवाराडुगु निवासी 56 वर्षीय करीमन साय अपनी पत्नी दिलकुंवर के साथ दोपहर के समय खेत में धान का बीड़ा उखाडऩे गया था। खेत में नमी नहीं होने के कारण उन्होंने पंप चलाने के लिए घरेलू बिजली कनेक्शन से तार जोडकर मोटर चालू किया। इसी दौरान करीमन साय करंट की चपेट में आ गया। पास में मौजूद पत्नी दिलकुंवर जब पति को बचाने दौड़ी, तो वह भी पानी में प्रवाहित करंट के संपर्क में आ गई और वहीं गिर पड़ी। दोनों खेत में ही बेहोश पड़े रहे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। शाम करीब 4 बजे उनका बेटा अजय सिंह, जो गांव में ही ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था, घर लौटा। माता-पिता के घर में न मिलने पर वह खेत की ओर गया, जहां दोनों को अचेत अवस्था में देख वह घबरा गया। उसने तत्काल गांववालों और पुलिस को सूचना दी। गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था की लापरवाही को लेकर चिंता जताई है और किसानों के लिए सुरक्षित सिंचाई साधनों की मांग की है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply