Breaking News

धमतरी@ खाद से भरा ट्रक पकड़ाया

Share

36 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई किसानों में नाराजगी
धमतरी,17 जुलाई 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में खाद से भरा एक ट्रक पकड़े जाने के 36 घंटे बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासन और कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में कृषि विभाग की चुप्पी ने किसानों की चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ा दी है। मामला नगरी क्षेत्र के रतावा-बेरिघर मार्ग का है, जहां बिना वैध दस्तावेजों के खाद से लदा एक ट्रक पकड़ा गया.बताया जा रहा है कि ट्रक में डीएपी, यूरिया और सिंगल सुपर फॉस्फेट खाद के कुल 600 बोरे लदे थे,जिन्हें संभवतः बोराई मार्ग होते हुए ओडिशा भेजा जा रहा था। इन दिनों जहां किसानों को खाद के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है,वहीं बिना वैध कागजातों के खाद की ढुलाई की घटना ने कालाबाजारी की आशंका को बल दिया है.स्थानीय किसानों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की गई,तो खाद की किल्लत और कालाबाजारी पर लगाम लगाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं कृषि विभाग की खामोशी ने आम जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply