Breaking News

कविता @खुशकिस्मत हो आप

Share


खुशकिस्मत हो आप अगर आपके मां बाप
अभी भी जिंदा है और आप उनकी सेवा करते हो!
खुशकिस्मत हो आप अगर विद्वान अध्यापकों से पढ़े हो
उनसे ज्ञान प्राप्त किया हुआ है उनसे अच्छे संस्कार लिए हैं।
खुश किस्मत हो आप अगर आपके जान देने वाले मित्र हैं
उनके साथ सुख-दुख बांटकर
अपने मन का बोझ हल्का करते हो।
खुशकिस्मत हो आप अगर आपका
स्वास्थ्य बहुत अच्छा है
डॉक्टर के पास जाकर आपको
दवाइयां पर पैसे उजाड़ने नहीं पड़ते।
खुश किस्मत हो आप अगर अपनी
जिम्मेदारियां से मुक्त हो गए हो
रात को बेफिक्री की नींद सोते हो
और उसे परमात्मा का धन्यवाद करते हो।
खुशकिस्मत हो आप अगर
समाज के अच्छे लोगों के साथ संबंधित हो
इन बातों से मानसिक उत्साह बना रहता है
समाज के अच्छे आदमियों का सहारा होता है।
खुश किस्मत हो आप अगर
आपका मन परमात्मा की तरफ लगा रहता है
परमात्मा हमें दुनियावी विषय विकारों से बचाता है
जिसके साथ परमात्मा है वह भाग्यशाली है।


शामलाल कौशल
रोहतक
हरियाणा


Share

Check Also

संपादकीय@ समान नागरिक संहिता : संवैधानिक संकल्प सामाजिक संवाद और राजनीतिक चुनौती

Share छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) का प्रारूप तैयार करने के …

Leave a Reply