Breaking News

@कविता@अभिमान मत करो…

Share


आज हालात बहुत अच्छे हैं
हमेशा अच्छे नहीं रहेंगे
इस बात का अभिमान मत करो!
अगर आज आप जवान हो
हमेशा तो जवान रहोगे नहीं
इस बात का अभिमान मत करो!
आज अगर बहुत धन दौलत है
हमेशा तो इतनी रहेगी नहीं
इस बात का अभिमान मत करो!
आज अगर लोग बहुत इज्जत करते हैं
हमेशा तो ऐसे इज्जत करेंगे नहीं
इस बात का अभिमान मत करो!
आज अगर परिवार में हुकुम चलता है
हमेशा तो ऐसे हुकुम चलेगा नहीं
इस बात का अभिमान मत करो!
आज अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा है
हमेशा तो ऐसे अच्छा रहेगा नहीं
इस बात का अभिमान मत करो।
आज अगर आप बहुत बड़े विद्वान हो
हमेशा तो सबसे आगे रहोगे नहीं
इस बात का अभिमान मत करो।


प्रो. शामलाल कौशल
रोहतक
हरियाणा


Share

Check Also

लेख@कोकरोच पार्टी,टूलकिट और जेन-जी को भड़काने का षड्यंत्र—परदे के पीछे कौन?

Share आज का युग सूचना और संचार का युग है। इंटरनेट,सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म …

Leave a Reply