ढाका,28 जून 2025। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच के साथ बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज गंवा दी थी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा था। अब बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हर फॉर्मेट में अलग कप्तान समझदारी नहीं है। नजमुल हसन शान्तो ने कहा कि मैं अब टेस्ट फॉर्मेट में कप्तान नहीं रहना चाहता हूं। मैंने टीम के अच्छे के लिए यह फैसला लिया है और मुझे लगता है कि इससे टीम को मदद मिलेगी। मैं पिछले कुछ समय से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहा हूं। मुझे लगता है कि तीन अलग-अलग कप्तान तीन फॉर्मेट में समझदारी नहीं है। मुझे नहीं पता है कि बोर्ड इस बारे में क्या सोचेगा। मैं उनके हर फैसले का समर्थन करूंगा। यह मेरा पर्सनल फैसला है। मुझे लगता है कि टीम के लिए तीन अलग-अलग कप्तानों से निपटना मुश्किल होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur