Breaking News

सिडनी@इस धाकड़ बल्लेबाज के खेलने की पूरी संभावना

Share


सिडनी,28 जून 2025। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 159 रनों से जीत लिया। इस मैच में भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल कर ली हो,लेकिन उनके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 22 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दूसरी पारी में उनके 65 रन पर ही चार विकेट गिर गए थे। अब बैटिंग ऑर्डर को मजबूती देने के लिए स्टीव स्मिथ टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 3 जुलाई से खेला जाएगा।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगी थी चोट
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक स्टीव स्मिथ जल्दी ही ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ने वाले हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग करते हुए उनकी अंगुली में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। अब कप्तान पैट कमिंस ने बताया है कि उन्होंने बल्लेबाजी प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि स्मिथ का जख्म अब ठीक लग रहा है। बस यहां आकर नेट्स में उन्हें कुछ गेंदें मारनी हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply