Breaking News

बलरामपुर@यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने सड़क किनारे की गई अतिक्रमण पर कार्यवाही

Share

बलरामपुर,27 जून 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं आम नागरिकों को सुगम मार्ग उपलध कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी के श्री आनंद राम नेताम के नेतृत्व में बलरामपुर मुख्यालय चांदो चौक में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान दुकानों के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
नगर पालिका, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य बाजार क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए फुटपाथ, सड़क किनारे तथा सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। विशेष रूप से जहां दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़क पर कजा कर मार्ग को संकरा बना दिया गया था पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। विशेष रूप से जहां दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़क पर कजा कर मार्ग को संकरा बना दिया गया था पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।


Share

Check Also

रायपुर@बिना फिंगरप्रिंट नहीं मिलेगा राशन,खाद्य विभाग ने नियमों में किया बदलाव

Share रायपुर,14 जून 2026। अगर आप रायपुर में राशन कार्ड होल्डर हैं, तो अब सरकारी …

Leave a Reply