Breaking News

कविता@किस्मत के भरोसे मत बैठो…

Share


जीवन पथ पर लड़ सकते हो
आगे तुम भी बढ़ सकते हो
त्याग कर आलस का दामन
इतिहास नया गड़ सकते हो
किस्मत के भरोसे मत बैठो.
मिला नहीं उसे ला सकते हो
जो चाहो तुम पा सकते हो
मेहनत के बल आगे बढ़कर
लक्ष्य हासिल कर सकते हो
स्मत के भरोसे मत बैठो..
रगो में साहस भर सकते हो
कठिनाइयों से लड़ सकते हो
दौड़ नहीं तो चल सकते हो
सूरज सा निकल सकते हो
किस्मत के भरोसे मत बैठो.
कर मेहनत हो जाओगे सफल
आज नहीं तो हो जाओगे कल
बिन मेहनत नहीं मिलता कुछ
कर्म से किस्मत लिखता चल
किस्मत के भरोसे मत बैठो


प्रीतम साहू
लिमतरा,धमतरी
छत्तीसगढ़


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply