Breaking News

नई दिल्ली@सूर्यकुमार यादव की हुई सर्जरी सफल

Share


नई दिल्ली, 26 जून 2025। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है और वह घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वह आखिरी बार मुंबई टी20 लीग में खेलते हुए नजर आए थे। अब जर्मनी के म्यूनिख में उनका सफल ऑपरेशन हुआ है। सूर्या भारतीय टी 20 आई टीम के कैप्टन हैं और तेजी के साथ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पेट के निचले हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं ठीक होने की राह पर हूं। वापसी करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply