Breaking News

बर्मिघम@सीएसके के​ खिलाड़ी की टीम में वापसी

Share


बर्मिघम,26 जून 2025। लंबे समय साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच जल्द ही त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज टी20 फॉर्मेट पर होगी। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी है,इसको लेकर ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। इस बीच सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान किया है। बड़ी बात ये है कि हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी की टीम में वापसी हो गई है। डेवाल्ड ब्रेविस लंबे समय बाद टी20 इंटरनेशनल में साउ​थ अफ्रीका के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बाद मिलेगा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका।
साल 2023 में ही डेवाल्ड ब्रेविस ने किया था टी 20 इंटरनेशनल में डेब्यू
डेवाल्ड ब्रेविस ने वैसे तो साल 2023 में ही अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था, लेकिन सितंबर 2023 में उन्होंने अपना आखिरी मैच भी खेल लिया। यानी वे ज्यादा दिन तक टीम में नहीं रह पाए। अब तक केवल दो ही
टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर ब्रेविस ने पांच रन बनाए हैं। लेकिन अब फिर से साउथ अफ्रीका की ओर से ब्रेविस का बुलावा आया है।
आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हुए आए थे नजर
हाल में डेवाल्ड ब्रेविस रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आए थे। उन्हें केवल 6 मुकाबले ही खेलने के लिए मिले, लेकिन इसी में उन्होंने 255 रन बना दिए थे। उनका औसत 37 के करीब था और वे 180 से भी ज्यादा के स्ट्राइक
रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं। लेकिन बाद में टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
आईपीएल खेलने का मिला फायदा
माना जा रहा है कि आईपीएल में सीएसके के लिए कमाल का खेल दिखाने के बाद ही साउथ अफ्रीका की सेलेक्शन कमेटी को डेवाल्ड ब्रेविस की याद आई और उन्हें वापस टीम में शामिल किया गया है। देखना ये होगा​ कि जो मौका डे​वाल्ड ब्रेविस को लंबे समय बाद मिला है, उसका फायदा वे कैसे उठाते हैं।
रासी वैन डेर डुसेन को बनाया गया है टीम का कप्तान
खास बात ये है कि इस त्रिकोणीय के लिए साउथ अफ्रीका की कप्तानी रासी वैन डेर डुसेन को दी गई है। चूंकि एडन मारक्रम इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, इसलिए रासी ये भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। साउथ अफ्रीका की पूरी टीमः रासी वैन डेर डुसेन (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस,नांद्रे बर्गर,गेराल्ड कोएत्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, म्ेनामफाका, सेनुरन मुथुसामी,लुंगी एनगिडी,नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमेलाने


Share

Check Also

वैभव को अंडर-19 एशिया कप के लिए म्हात्रे की अगुआई वाली टीम इंडिया में चुना गया

Share नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2025। आईपीएल ऐंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिल रहे …

Leave a Reply