अंबिकापुर,19 जून 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुक्तिपारा निवासी एक युवक अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर 1 लाख 18 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गया। राजा विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया है कि ऑनलाइन माध्यम से वह मइन एक्स नामक कंपनी के झांसे में आकर वह 2 अक्टूबर 2024 को एक बैंक के खाता में 7 हजार रुपये भुगतान किया था। फ्रॉड कंपनी द्वारा भुगतान की गई राशि का डबल भुगतान करने कहा गया और लगभग 12-13 किस्तों में 1 लाख 18 हजार रुपये प्राप्त कर लिया। इसके बाद उक्त कंपनी का कोई अता-पता नहीं है। रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur