Breaking News

जांजगीर-चांपा@वन कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, डीएफ ओ ने कार्रवाई के दिए निर्देश

Share

जांजगीर-चांपा,18 जून 2025 (ए)। जिले के बम्हनीडीह के खपरीडीह गांव की आरा मिल में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा शराब पार्टी की गई। शराब पीते तस्वीर वायरल होने के बाद कर्मचारियों की डॉक्टरी जांच की गई, जिसमें 5 कर्मचारी द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। डीएफ ओ हिमांशु डोंगरे ने कहा है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों के द्वारा ड्यूटी के दौरान वर्दी में शराब पार्टी करने वन विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, खपरीडीह गांव की आरा मिल की जांच के लिए उड़नदस्ता टीम को भेजी गई थी, लेकिन वहां जांच की बजाय शराब पार्टी करते वन विभाग के कर्मचारी मिले। शराब पीते कर्मचारियों की तस्वीर वायरल होने के बाद वन विभाग में हड़कम्प मच गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद डीएफ ओ हिमांशु डोंगरे ने कार्रवाई की बात कही है। अब देखना होगा, क्या कार्रवाई की जाती है ?


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply