रायगढ़,14 जून 2025 (ए)। केलो नदी के किनारे कयाघाट क्षेत्र में मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू हो चुकी है। जहां पहले राउंड में 20 घरों को तोड़ा जा रहा है। इसके बाद 100 घरों को तोड़ा जाएगा। ऐसे में क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित है। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। महिलाओं की पुलिस से झड़प हो गई। बता दें कि नगर निगम ने कयाघाट के 295 लोगों को नोटिस दिया था। शुक्रवार की रात में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने इसके विरोध में कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया था। हंगामे के बाद भी अधिकारी मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर अपनी बातों पर अडिग रहे। देर रात प्रदर्शनकारी वापस लौट आए। वहीं शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन ने बुलडोजर चलाना शुरू किया। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध शुरू किया गया, लेकिन अधिकारी मानने को तैयार नहीं थे।तोड़फोड़ का विरोध करने आई महिलाओं को महिला पुलिस बल ने पीछे किया। इससे क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति है और इसे देखते हुए पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur