- ग्रामीण ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव
- एसईसीएल के द्वारा ग्रामीणों को डराने के लिए उनके विरुद्ध झूठे मुकदमे हो रहे दर्ज
अम्बिकापुर,12 जून 2025 (घटती-घटना)। अमेरा कोल लॉक ग्राम सभा के बिना अनुमति कोयला निकालने व ग्रामीणों के विरुद्ध झूठी शिकायत दर्ज करने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए और कलेक्टर को अपनी समस्या बताएं किस तरह से एसईसीएल कोयला निकालने के लिए नियमों को दरकिनार ग्रामीणों को परेशान कर रहे है।
मिलिजनकारी के अनुसार अमेरा परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोंड़ीकलां एसईसीएल प्रबंधन अपने कोयला निकालने के चक्कर सारे नियम कायदे कानून का उल्लंघन कर रहे हैं यहां तक की ग्राम सभा की अनुमति के बगैर ही गांव में कोयला निकालने का कार्य उनका हो रहा है ग्रामीणों को यह भी आरोप है कि फर्जी तरीके से ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है जिसे लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित है और मंगलवार को कलेक्टर सरगुजा के कार्यालय के सामने बैठकर इसका विरोध करते दिखे और कलेक्टर को ज्ञापन शॉप कर इस पर उचित कार्यवाही की मांग की है, ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा के अंतर्गत वगैर एसईसीएल के द्वारा ग्रामीणों के जमीन पर बलपूर्वक जबरन कजा किया जा रहा है। पूर्व में भी शासन प्रशासन को इसके संबंध में सूचना कई बार दिया जा चुका है, इसके बावजूद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत के निस्तारी तालाब को एसईसीएल के द्वारा खनन कार्य किया जा चुका है, जिसे किसानी को इस वर्ष सिंचाई हेतु समस्या आयेगी। एसईसीएल के द्वारा खदान से लगे हुए किसानों की भूमि को वगैर किसानों की सहमति से नुकसान पहुंचाया गया है, जिसकी शिकायत हम लोगों ने पूर्व में उच्चाधिकारियों को कई बार दे चुके हैं। एसईसीएल के कर्मचारियों द्वारा ग्रामवासियों को बलपूर्वक धमकी देकर डराने धमकाने का कार्य कर रहे हैं तथा ग्रामीणों के विरुद्ध विधि विरुद्ध तरीके से झूठे तथ्यों के आधार पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आकोश व्याप्त है। अमेरा परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोंडीकला में एसईसीएल के द्वारा बिना ग्रामसभा के अनुमति के वगैर कराये जा रहे खनन कार्य पर रोक लगाये जाने की मांग ग्रामीणों ने किया है कलेक्टर के आश्वासन के बाद वहां से ग्रामीण अपने घर गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur