Breaking News

नई दिल्ली @ आईसीसी रैंकिंग में हुआ उठापटक

Share


नई दिल्ली,11 जून 2025। आईसीसी की ओर से एक बार फिर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस दफा ज्यादा तो नहीं, लेकिन हल्के हल्के कुछ बदलाव हुए हैं। वैसे तो ​टीम इंडिया इस वक्त टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है, लेकिन इसके बाद बदलाव का असर टीम इंडिया के प्लेयर्स पर भी देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर ​बिना खेले तिलक वर्मा को हल्का सा फायदा हुआ है, वहीं सूर्यकुमार यादव को नीचे जाना पड़ा है।
आईसीसी टी 20 रैंकिंग में ट्रेविस हेड नंबर एक बल्लेबाज
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त ट्रेविस हेड नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 856 की है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत के अभिषेक शर्मा हैं, जिनकी रेटिंग 829 की है। इस बीच भारत के ही तिलक वर्मा अब एक स्थान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, हालांकि उनकी रेटिंग अभी भी 804 की है। तिलक वर्मा को फिल साल्ट के नीचे जाने का फायदा मिला है। फिल साल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज से अपना नाम वापास ले लिया था, इसलिए उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है, उनकी रेटिंग अब 791 की है।
जॉस बटलर को फायदा, सूर्या को हुआ नुकसान
इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉस बटलर को एक स्थान का फायदा मिला है। उन्होंने वेस्टइंडीज के ​खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। अब जॉस बटलर 772 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। वहीं भारत के सूर्यकुमार यादव अब एक पायदान नीचे यानी नंबर 6 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 739 की चल रही है। बाकी टॉप 10 की रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply