बर्मिघम,11 जून 2025। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में करारी शिकस्त झेलने के बाद अब वेस्टइंडीज की नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर है। इस सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 16 सदस्यीय स्म्ॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए रोस्टन चेज को वेस्टइंडीज का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं जोमेल वार्रिकन उनके डिप्टी होंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सत्र 2025-27 के लिहाज से ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाली है।
एंडरसन को पहली बार मिली टेस्ट टीम में जगह
व्हाइट बॉल फॉर्मेट में वेस्टइंडीज का हालिया प्रदर्शन काफी खराब रहा है। ऐसे में उनके ऊपर टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने के काफी ज्यादा दबाव होगा। अब उनके सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराने की कड़ी चुनौती होगी। इस टीम को हराना उनके लिए आसान नहीं होने वाला है। हालांकि वेस्टइंडीज के पास इस सीरीज के लिए अच्छा पेस बॉलिंग अटैक है। जायडन सील्स, अल्जारी जोसेफ और शमार जोसेफ तेज गेंदबाजी अटैक का हिस्सा हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं जोहान लेने और एंडरसन फिलिप को भी टीम में शामिल किया गया है। केवल एंडरसन को पहली बार टीम में जगह मिली है। हाल के दिनों में वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कीसी कार्टी की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई। वनडे टीम के उपकप्तान ब्रैंडन किंग को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
टेस्ट स्म्ॉड का ऐलान करने के बाद वेस्टइंडीज के हेड कोच ने क्या कहा? टेस्ट स्म्ॉड का ऐलान करते हुए वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि वह वास्तव में इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वह इस डब्ल्यूटीसी चक्र में मजबूती से शुरुआत करना चाहते हैं और इस चक्र के दौरान अपने घरेलू मैदान को एक किला बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फैंस उनके सपोर्ट में साथ हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच चुनौतीपूर्ण होंगे लेकिन उन्हें खिलाडि़यों के इस कोर पर विश्वास है और उन्हें भरोसा है कि प्लेयर्स इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
डब्ल्यूआई व्हीएस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्टः 25-29 जून 2025 केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
दूसरा टेस्टः 3-7 जुलाई 2025 नेशनल स्टेडियम, ग्रेनेडा
तीसरा टेस्ट 12-16 जुलाई 2025 सबीना पार्क, जमैका डे/नाईट।
वेस्टइंडीज का टेस्ट स्क्वायॅड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए:
रोस्टन चेज (कप्तान),जोमेल वार्रिकन (उप कप्तान),केवलन एंडरसन,क्रैग ब्रैथवेट,जॉन कैम्पबेल,कीसी कार्टी,जस्टिन ग्रीव्स,शाई होप,टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ,शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग,जोहान लेन,मिकाइल लुइस,एंडरसन फिलिप,जायडन सील्स।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur