Breaking News

रायगढ़@ सड़क हादसे में दो भाईयों में से एक की मौत

Share

रायगढ़,10 जून 2025 (ए)। खरसिया थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। जहां सूती गांव का रहने वाला बुद्धेश्वर सिदार 35 साल व रूपेश सिदार आज सुबह बाइक पर सवार होकर अपनी दीदी को उसके छोड़ने के लिए गदगांव गए थे। दीदी को वहां छोड़कर दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में जामजोर के पिलारी नहर के पास खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वाहन का पहिया बुद्धेश्वर के उपर चढ़ने से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए और मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं उस रूपेश के पैर व शरीर में गंभीर चोट पहुंचा। घटना को अंजाम देकर ट्रेलर चालक वहां से भाग गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। तब तत्काल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायल को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@हरा-भरा था पेड़,फिर भी ‘लोक न्यूसेंस’ घोषित कर कटाई क्यों?

Share BNSS की धारा 152 के इस्तेमाल पर उठे सवाल पहले अनुमति,बाद में जांच-देवीगंज रोड …

Leave a Reply