अम्बिकापुर,07 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा आबकारी उडऩदस्ता टीम ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ता टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
आबकारी उडऩदस्ता टीम को 7 जून को मुखबिर से सूचना मिली की बरगाहपारा नमना निवासी तेज प्रताप यादव अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब रख कर बेच रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ तेज प्रताप यादव के घर दबिश दी परंतु वह घर पर नहीं था। घर पर उसकी दूसरी पत्नी थी। जो उडऩदस्ता दल को बताया कि वह निजी अस्पताल गया है। टीम ने उसे वापस घर लाकर तलाशी लेने पर किचन से 30 लीटर महुआ शराब पाया गया। जिसे टीम ने जब्त कर आरोपी तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ता दल ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क 34(2 ) एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur