Breaking News

अम्बिकापुर @ दो रकत नमाज अता कर समाज के लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

Share



अम्बिकापुर,07 जून 2025 (घटती-घटना)। ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार शनिवार को मुस्लिम समाज द्वारा अकीदत के साथ मनाया गया। समाज के लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में बकरीद की दो रकत नमाज अता करने के साथ ही अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तान में फातिहा पढऩे के बाद कुर्बानी की रस्म अता की। मुस्लिम समाज द्वारा बकरीद के त्योहार को लेकर लंबे समय से तैयारियां की जा रही थी। ईद उल अजहा को लेकर ईदगाह व मस्जिदों में कमेटियों द्वारा व्यापक पैमाने पर इंतजाम किए गए थे।
ईद उल अजहा की नमाज को लेकर सुबह से ही समाज के लोग ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। ईदगाह में पेश इमाम द्वारा बकरीद के बारे में जानकारी देने के साथ ही लोगों को ईमान के रास्ते पर चलने आपसी भाईचारे की सीख दी। ईदगाह में सुबह 8.30 बजे बकरीद की नमाज अता की गई। इस दौरान जामा मस्जिद के पेश इमाम अबरार अहमद द्वारा ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई गई। इसके साथ ही शहर व जिले की ईदगाह, मस्जिदों में नमाज पढ़ाई गई। नमाज के बाद समाज के लोगों ने अपने व परिवार के सुख समृद्धि के साथ ही देश में अमन चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। ईद उल अजहा के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गए मिलकर ईद की बधाई व शुभकामनाएं दी।
फातिया के बाद कुर्बानी की रस्म अता की गई…
नमाज के बाद समाज के लोगों ने कब्रिस्तान में जाकर अपने परिवार के सदस्यों की कब्र पर फातिहा पढऩे के बाद कुर्बानी की रस्म अता की। बकरीद को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा भी ईदगाह व कब्रिस्तान में व्यापक इंतजाम किए गए थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply