Breaking News

लखनपुर@बारात से लौटने के दौरान NH 130 में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Share


एक गंभीर रूप से घायल युवक को किया गया रायपुर रेफर

लखनपुर,06 जून 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे NH 130 स्थित जजगा मोड में 5 व 6 जून की दरमियानी रात 3ः30 बजे अज्ञात डीजे पिकप वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तो दूसरे युवक की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजय सिंह पिता बाबूलाल सिंह उम्र 25 वर्ष, अपने मित्र रविन्द्र सिंह पिता केशवर प्रसाद 25 वर्ष,राजू सिंह पिता मंगल साय 35 वर्ष ग्राम बरग़वा थाना दरिमा निवासी तीनों युवक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DR 1388 में सवार होकर गांव के ही कवि सिंह का बारात उमेश्वरपुर जिला सूरजपुर गए थे। वापस गृह ग्राम लौट के दौरान जजगा मोड प्राथमिक शाला पास अज्ञात डीजे लोड पिकप वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को ठोकर मार दी। घटना में अजय सिंह पिता बाबूलाल का सर दो हिस्से में फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजू सिंह और रविन्द्र सिंह के सर पैर हाथ चेहरा में गंभीर चोट आया। सूचना पर पुलिस,डायल 112 आरक्षक रामकुमार यादव, चालक राकेश बड़ा,भाजपा नेता व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह ,चालक महमूद खान मौके पर पहुंचे। लखनपुर अस्पताल के शव वाहन में मृतक के शव को अस्पताल लाया गया और मर्चुरी में शव रखा गया है। घायल राजू सिंह पिता मंगल साय 35 वर्ष, रविन्द्र सिंह पिता केश्वर प्रसाद 25 वर्ष दोनों घायलों को उपचारहेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया है। उपचार के दौरान रविंद्र सिंह पिता केश्वर प्रसाद उम्र 25 वर्ष की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में मौत हो गई है। वहीं तीसरा घायल युवक राजू सिंह को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अजय सिंह और रविन्द्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। घटना के बाद गांव में शादी की खुशी मातम में तदील हो गई। बाबूलाल सिंह पिता स्वर्गीय मंगल साय उम्र 50 वर्ष ग्राम बरगवां थाना दरिमा निवासी के रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने धारा 281 125 (्र) 106 (1) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए गत्र स्थल से दो साउंड बॉक्स जप्त करते हुए दुर्घटना कारीत वाहन की तलाश शुरू की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply