Breaking News

अंबिकापुर@थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम नर्मदापुर मे चलित थाना का किया गया आयोजन

Share


अंबिकापुर,06 जून 2025 (घटती-घटना)। आमनागरिकों कों विधिक जानकारी प्रदान करने एवं पुलिस एवं आम जनता के मध्य परस्पर मित्रवत व्यवहार रखकर परस्पर सम्बन्ध स्थापित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे आज दिनांक कों थाना कमलेश्वरपुर अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर मे थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर एवं पुलिस टीम द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया,चलित थाना मे ग्रामीणों कों महिला सशक्तीकरण के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों मे ध्वनि विस्तारक यंत्रो डीजे सिस्टम बिना वैध अनुमति के बजाने से मना किया गया साथ ही अनुमति पश्चात निर्धारित समय तक बजाने के संबंध में अवगत कराया गया।
चलित थाना कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक नवल दुबे द्वारा नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बता कर नागरिकों को जागरूक किया गया, महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराध पोक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना के बारे मे विस्तार से बताकर जागरूक किया गया, ग्रामीणों कों यातायात के नियम, नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी के बारे मे बताकर विस्तार से चर्चा की गई, बाहरी अनजान व्यक्तियों से विाीय लेनदेन मे सतर्कता बरतने की बात बताई गई, पुलिस टीम द्वारा चलित थाना के दौरान आमनागरिकों की समस्याओं कों सुनकर उक्त शिकायतों का मौके पर निराकरण भी किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे,आरक्षक परवेज फि़रदौशी,मनोरथ सहित काफी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply