अंबिकापुर,06 जून 2025 (घटती-घटना)। कोरोना की चिंता एक बार फिर लोगों को सता रही है। कई बड़े शहरों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर- बिलासपुर में भी कोविड के मरीज पाए गए हैं। हालांकि अब तक सरगुजा में कोरोना पॉजिटिव एक भी मरीज नहीं पाए गए हैं। वहीं कोविड से बचाव के लिए शासन द्वारा सभी जिला व मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में तैयारी पूर्ण करने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए गए हैं। इसी क्रम में 6 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में कोविड काा मॉकड्रिल कराया गया। इस दौरान अस्ताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या, सिविल सर्जन डॉ. जेके रेलवानी, कोविड नोडल अधिकारी डॉ अर्पण सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थित में कोविड का मॉकड्रिल कराया गया। जिसमें कोरोना पॉजिटिव मरीज एम्बुलेंस से आने पर उसकी प्रारंभिक जांच एव भर्ती कर ईलाज की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। ताकि कोविड संक्रमण होने पर मरीजों का ईलाज किया जा सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur