Breaking News

कोरबा@लोगों ने जन स्वास्थ्य पर बढ़ते खतरा को देख रूकवाया फ्लाई ऐश परिवहन का कार्य

Share


कोरबा,06 जून 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले में सीतामणी इमलीडुग्गू क्षेत्र के लोगों व भिलाईखुर्द के भू-विस्थापितों ने जन स्वास्थ्य और हादसों के खतरे का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाते हुए उनका कहना हैं की मानिकपुर परियोजना के विस्तारित क्षेत्र में बिजली घरों की फ्लाई ऐश डंपिंग और इससे जन स्वास्थ्य का खतरा बढने की संभावना हैं।आरोप लगाते हुए उनका कहना था की इस प्रकार खुले तरीके से फ्लाई ऐश का परिवहन सीतामणी इमलीडुग्गू मार्ग से किया जा रहा है, जबकि यह क्षेत्र घनी आबादी का है। सडक¸ के दोनों तरफ बस्ती है और हजारों की संख्या में लोग यहां निवासरत हैं। कई सार्वजनिक केंद्र भी यहां चल रहे हैं,ऐसे में भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इस रास्ते से होकर फ्लाई ऐश और कोयला सहित अन्य वाहनों का आवागमन हो रहा है। लोगों ने कहा कि डंपिंग इलाके में जिस तरह से फ्लाई ऐश डाली जा रही है उससे बहुत ज्यादा खतरा है। उन्होंने आगे कहा की राख के कारण घरों का सामान और कपड़े बर्बाद हो रहे हैं। नियमों के अंतर्गत फ्लाई ऐश का परिवहन करते समय त्रिपाल का उपयोग करना है,ताकि हवा के संपर्क में आने से फ्लाई ऐश न उड़े और आसपास के क्षेत्र को प्रदूषित न करे। इसके बावजूद इस नियम की उपेक्षा की जा रही है और वाहनों को खुलेआम चलाया जा रहा है। जिससे नाराज लोगों ने परिवहन कार्यों को रोक दिया। उक्त मामले की खबर पर मानिकपुर और कोतवाली पुलिस पहूंचकर लोगों को समझाईस दी।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply