अंबिकापुर,06 जून 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम,अंबिकापुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीश सिंह,विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की।
इस गरिमामयी आयोजन में अतिथि स्वरूप छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज,भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती फुलेश्वरी सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रजनीश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के माध्यम से हम मोदी सरकार की 11 वर्षों की एतिहासिक उपलçधयों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने बताया कि 5 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख 10 जून को मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता (रायपुर), 11-12 जून को जिला स्तरीय प्रेस वार्ता एवं प्रोफेशनल मीट, 11-21 जून को मोदी सरकार की उपलçधयों पर प्रदर्शनी, 21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम, 25 जून को आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम हैं।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के जिला प्रभारियों में से संकल्प से सिद्धि अभियान प्रभारी रजनीश पांडे,मन की बात प्रभारी प्रशांत त्रिपाठी,एक पेड़ माँ के नाम प्रभारी अनिल अग्रवाल,बलिदान दिवस प्रभारी निश्चल प्रताप सिंह, आपातकाल दिवस प्रभारी वैभव सिंह देव एवं योग दिवस प्रभारी मनोज गुप्ता ने अपने-अपने विषयों पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् तथा संगठन गीत की प्रस्तुति से हुई जिसे जिला संवाद प्रमुख श्री संतोष दास ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विनोद हर्ष ने किया और आभार प्रदर्शन श्री मनोज गुप्ता ने किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur