मनेंद्रगढ़,06 जून 2025 (घटती-घटना)। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में अपराध के बढ़ते हुए ग्राफ पर चिंता जताते हुए इसे खतरनाक बताया है गुलाब कमरो ने कहा कि हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है,जिससे आम जनता में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। 1 जून को एक मासूम बच्ची के अपहरण की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जिससे परिजनों की चिंता और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा हरचौका क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय हैं, जिनकी गतिविधियों पर रोक लगाने में प्रशासन असफल नजर आ रहा है। वहीं उार प्रदेश से जुड़े वन माफिया भी दिनदहाड़े सरई के पेड़ काटने जैसी हरकतों में लिप्त हैं और विरोध करने वाले ग्रामीणों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। हरचौका में दो दिवस पूर्व में दो सर्राफा व्यापारियों पर गोली चला दी गई, जानलेवा हमला हुआ। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने पीडि़त परिवारों से फोन पर बात भी की है और न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों को शीघ्र पकड़ा जाए। इन घटनाओं ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। नागरिकों का सवाल है, क्या यही है सुशासन? जब अपराधी बेखौफ हों और प्रशासन मूकदर्शक,तो आम जनता किससे उम्मीद करे?
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur