Breaking News

कोरिया@एक तरफ नेता प्रतिपक्ष दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के विधायक ने पकड़ी रिबन बीच मे सांसद ने काटा फीता और हो गया लोकार्पण

Share


-राजन पाण्डेय-
कोरिया,06 जून 2025 (घटती-घटना)। एक तरफ नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ चरण दास महंत और दूसरी तरफ सत्ता पक्ष और बैकुंठपुर के कद्दावर विधायक भईयालाल राजवाड़े ने रिबन को हाथों से पकड़ा और बीच मे खड़ी महिला सांसद ने फीता काट दिया । जी हां हम बात कर रहे हैं बैकुंठपुर शहर के मध्य स्थित परशुराम चौक के लोकार्पण की जहाँ सत्ता पक्ष और विपक्ष का समन्वय देखते ही बना, सरल सहज और राजनीति के धुरंधर चाणक्य माने जाने वाले नेता प्रतिपक्ष (यहां चाणक्य हम इस लिए कह रहे हैं क्योंकि विषम परिस्थिति में उन्होंने कोरबा लोकसभा सीट से अपनी पत्नी को दूसरी बार जिता कर अपना लोहा मनवाया) जो मुस्कान भरे लहजे के साथ सत्ता पक्ष के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री व वर्तमानक भईयालाल राजवाड़े का हाथ पकड़े नजर आए और बीच मे थी क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत जिन्होंने फीता काट कर परशुराम चौक का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम की चर्चा इस लिए भी होनी चाहिए की राजनीति में ऐसा कार्यक्रम और माहौल बहुत कम देखने को मिलता है, यदि ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित होता तो समान्यतः दूसरे दल या के नेता उसमें जाने से परहेज करते हैं, लेकिन यू ही कोई चरणदास महंत और भईयालाल नही बन जाता शायद यही कारण है कि इन दोनों नेताओं की लोकप्रियता पद में रहते हुए और बिना पद के हमेशा बनी रहती है।
हम सोच रहे हैं कि अपनी बात किससे कहें…मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री या वित्त मंत्री से…?
कोरिया जिला में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिले के दौरे पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे,जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. महंत का दौरा जनसंपर्क और जनहित के मुद्दों को लेकर काफी महत्वपूर्ण रहा,मीडिया से चर्चा के दौरान डॉ. महंत ने बड़े सहज अंदाज़ में संवाद किया और राज्य की जनसमस्याओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से विशेषकर एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने के नाते लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं,लेकिन जमीनी स्तर पर बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने हसदेव अरण्य के जंगलों की कटाई और आदिवासी क्षेत्र की बच्चियों के शोषण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की डॉ. महंत ने यह भी कहा कि आज जरूरत है कि सरकार आमजन की आवाज़ को सुने और उसकी समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने कहा,हम सोच रहे हैं कि अपनी बात किससे कहें मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री या वित्त मंत्री से? सरकार में कोई ऐसा व्यक्ति नजर नहीं आता जो सीधे तौर पर जनता की बात सुन सके,उन्होंने कोरबा लोकसभा क्षेत्र से अपने गहरे जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें अपार स्नेह और समर्थन दिया है, और कांग्रेस पार्टी की नीतियों में उनकी आस्था आज भी बरकरार है।
भव्य लोकार्पण की चर्चा पूरे जिले में
कोरिया बैकुंठपुर शहर के मध्य स्थित परशुराम चौक का भव्य लोकार्पण समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत,प्रतिपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत,बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे,पूर्व विधायक आम्बेका सिंहदेव,नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, उपाध्यक्ष आशीष यादव तथा पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर जिले के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस कमेटी कोरिया के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,एमसीबी जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित कांग्रेस और भाजपा के कई चौक के सौंदर्यीकरण के तहत वार्ड पार्षद आशीष यादव की पहल पर भव्य शंख की प्रतिमा स्थापित की गई है,जो इस चौक का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। इसके अलावा चौक के समीप फव्वारे भी लगाए गए हैं, जिससे चौक की शोभा और बढ़ गई है। रंग- बिरंगी लाइटिंग और आकर्षक डिज़ाइन से यह चौक शहर के लिए एक नया प्रतीक स्थल बनकर उभरा है। नगरवासियों ने इस सौंदर्यीकरण कार्य के लिए पार्षद आशीष यादव और नगर पालिका प्रशासन का आभार प्रकट किया। नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक भैयालाल राजवाड़े दोनों ने आयोजन की खूब तारीफ की साथ ही पार्षद आशीष यादव को अपनी शुभकामनाएं भी दिया,सासंद ज्योत्स्ना महंत सहित नगरपालिका अध्यक्ष नमिता शिवहरे ने भी कार्यक्रम की तारीफ की।
लोकार्पण समारोह में हृदय आह्लादित हो उठा
समवर्त रूप-लोकार्पण कार्यक्रम की चर्चाएं तो पूरे बैकुंठपुर में होती रही जिसमे पार्षद आशीष यादव को इस कार्यक्रम के लिए ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं मिली, स्थानीय अखबार के सम्पादक समवर्त कुमार रूप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि,जो दूसरों के राह से काटे हटाते है। यथार्थ में तो वही मनुष्य कहाते है।। जो विराट कर्म,साहस,संयम में जीते है। हर लक्ष्य को भेद वो इतिहास बनाते है।। विलंब से पहुंचा लेकिन आत्मीय सानिध्य ने और नूतन सुंदरतम ऐतिहासिक भगवान परशुराम चौक के लोकार्पण समारोह में हृदय आह्लादित हो उठा। आशीष भाई को हार्दिक बधाई। समस्त शहर वासियों को बधाई। यह मुख्य मार्ग की शोभा बढ़ा रहा है। चौक का रात्रिकालीन दृश्य बड़ा मनमोहक है।
सामाजिक सहभागिता की दिखी झलकःजय वाजपेयी
ब्राम्हण समाज कोरिया के संरक्षक जय नाथ वाजपेयी ने कहा कि बहुत अच्छा कार्यक्रम था, परशुराम चौक का निर्माण पूरे ब्राम्हण समाज के लिए गर्व की बात है,कार्यक्रम में राजनीति से परे हट कर डा चरणदास महंत और विधायक भईयालाल राजवाड़े ने सामाजिक सहभागिता की झलक दिखाई, ऐसा ही होना चाहिए,सामाजिक कार्यो में भी इस तरह का मंच बहुत कम देखने को मिलता है,सरल सहज और मिलनसार व्यक्तिव के धनी डा चरणदास महंत और विधायक भईयालाल राजवाड़े जी ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया सामाजिक कार्य मे सभी की सहभागिता अच्छा संदेश देती है और दोनों नेताओं की उपस्थित से बहुत अच्छा संदेश भी गया। पार्षद आशीष यादव और नगर पालिका बधाई के पात्र है उनको इस नेक कार्य के लिए पूरे ब्राह्मण समाज की ओर से बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं।
डॉ. महंत ने कहा, कोरबा की जनता ने हमेशा मुझे अपनाया
डॉ. महंत ने कहा, कोरबा की जनता ने हमेशा मुझे अपनाया है,यह मेरे लिए सम्मान की बात है,जिले के स्वास्थ्य ढांचे पर बोलते हुए डॉ. महंत ने नव-निर्मित जिला अस्पताल की चर्चा की और सरकार से अपील की कि वह निर्माण कार्यों में तत्परता दिखाए ताकि कोरिया की जनता को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें डॉ. महंत का यह दौरा न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा देने वाला रहा,बल्कि आम जनता की समस्याओं को उठाने के उनके प्रयासों ने राजनीतिक चेतना को भी नया आयाम दिया है दो चरण दास मैन छत्तीसगढ़ प्रतिपक्ष नेता इस दौर में जिला की सभी वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला पदाधिकारी सांसद प्रतिनिधि कार्यकर्ता काफी संख्या में उनके साथ मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply