Breaking News

रायपुर @ 46 इंस्पेक्टर बने डीएसपी

Share


रायपुर,06 जून 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। गृह विभाग ने सोमवार को 46 इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सात सहायक सेनानियों की भी पदोन्नति की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोशन पाने वाले इंस्पेक्टरों में 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारी शामिल हैं। नियमों के मुताबिक डीएसपी पद के लिए सिर्फ 17 स्वीकृत पद ही उपलब्ध थे, लेकिन बीते 25 वर्षों में केवल एक बार प्रमोशन मिलने की बात को सरकार के सामने रखा गया था। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सांख्येत्तर प्रमोशन की नीति अपनाते हुए 46 अधिकारियों को डीएसपी रैंक पर पदोन्नत किया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@बिजली बिल पर कांग्रेस का हल्लाबोल, CSPDCL कार्यालय का घेराव,मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Share विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस,कहा…महंगाई से त्रस्त जनता …

Leave a Reply