नई दिल्ली,06 जून 2025। अजिंक्य रहाणे की गिनती भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने विदेशी धरती पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। आज रहाणे 37 साल के हो चुके हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1988 में महाराष्ट्र में हुआ था। रहाणे की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। तब भारत ने सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को गाबा के मैदान पर हराया था और उनका घमंड तोड़ा था।
जब भी लगाया टेस्ट शतक मैच नहीं हारी टीम इंडिया
अजिंक्य रहाणे ने अपने सुनहरे टेस्ट करियर में अभी तक कुल 12 शतक जड़े हैं। उन्होंने जब भी टेस्ट मैचों में शतक लगाया है, टीम इंडिया वह टेस्ट नहीं हारी है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन शतक, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो टेस्ट शतक लगाए। वहीं एक टेस्ट शतक रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
रहाणे की कप्तानी में भारत नहीं हारा एक भी टेस्ट
अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए कुल 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली, जिसमें से 4 में
टीम ने जीत दर्ज की और दो मैच ड्रॉ रहे। उन्होंने जब भी टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभाली। भारतीय टीम टेस्ट मुकाबला नहीं हारी।
भारत के लिए टेस्ट में बनाए 5000 से ज्यादा रन
अजिंक्य रहाणे फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी जगह टीम इंडिया में कई युवा प्लेयर्स ने ले ली है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। उन्होंने अभी तक 85 टेस्ट मैचों में कुल 5077 रन बनाए, जिसमें से 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 2962 रन दर्ज हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 375 रन बनाए। हाल ही में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur