दिन बीत जाते हैं मगर नहीं बीतता वह लम्हा
जो हमें अपने ईश के समीप ले जाता है।
अवधि बीत जाती हैमगर नहीं बीतता वह पल
जो हमें जनता से चेतन की ओर सदा के लिए ले जाता है।
समय बीत जाता है मगर नहीं बीतता वह क्षण
जो हमें शाश्वत के करीब ले जाता है।
वक्त बीत जाता है मगर नहीं बीतता वो निमिष
जो हमें अविनाशी के निकट ले जाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur