नई दिल्ली,03जून 2025। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने महिला वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण की तारीखों और स्थानों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। ये विश्व कप आठ टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके सभी मैच भारत और श्रीलंका में पांच स्थानों पर कराए जाएंगे। आईसीसी के एक बयान के अनुसार विश्व कप के लिए स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु),असम क्रिकेट एसो सिएशन स्टेडियम (गुवाहाटी), होलकर स्टेडियम(इंदौर),एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखा पत्तनम)और आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) होंगे। ये आयोजन 30 सितंबर को बेंगलुरु में भारत के साथ एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ शुरू होगा क्योंकि महिला क्रिकेट विश्व कप 12 साल बाद क्रिकेट प्रेमी देश यानी भारत में वापस आ रहा है। आईसीसी ने कहा,पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा,जबकि दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों फाइनलिस्टों के पास खिताब के निर्णायक मुकाबले की तैयारी के लिए कम से कम दो दिन का समय होगा। 2025 महिला वनडे विश्व कप का फाइनल रविवार 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में होगा। आईसीसी ने कहा,महिला विश्व कप में भाग लेने वाली आठ टीमें भारत,आॉस्ट्रेलिया,इंग्लैंड,दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड,श्रीलंका,बांग्लादेश और पाकिस्तान हैं। ऑस्ट्रेलिया गत चैंपियन है और अपनी झोली में एक और खिताब जोडऩे के लिए उत्सुक होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur