Breaking News

लखनपुर@ ठेकेदार और अधिकारियों ने मिलकर नए टेक्नोलॉजी से बनाया शौचालय

Share

लखनपुर,02 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में ठेकेदार और अधिकारियों ने मिलकर नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर शौचालय का निर्माण किया है। इस शौचालय में 2 लोग एक साथ शौच कर सकेंगे नया टेक्नोलॉजी से बने शौचालय की क्षेत्र में खूब चर्चा भी हो रही है। दरअसल पूरा मामला आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम बेलदगी के आश्रित ग्राम अलगा बेदोपानी का है। जहां ठेकेदार और अधिकारियों ने मिलकर स्वच्छ भारत मिशन योजना 2024 25 के अंतर्गत नया टेक्निक का इस्तेमाल करते हुए हितग्राही रवि कोरवा और कुंती कोरवा का का शौचालय का निर्माण कराया गया । इस शौचालय की खासियत है कि एक शौचालय के अंदर दो टॉयलेट सीट बैठाया गया है। एक साथ दो लोग इस शौचालय में शौच कर सकते हैं। इस शौचालय को बनाने में सिर्फ 24000 रुपए का खर्च हुआ है। नए टेक्नोलॉजी से बने यह शौचालय हास्यप्रद है। शौचालय की इस तस्वीर को देखकर आप सोचेंगे कि इस शौचालय में दो लोग एक साथ कैसे शौच कर सकते हैं। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत बनाए गए इस मॉडल शौचालय का उपयोग हितग्राहियों के द्वारा नहीं किया जा रहा है बल्कि वह खुले में शौच करने को मजबूर है। ठेकेदार और अधिकारियों ने मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोडी हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply