Breaking News

अंबिकापुर @ डीएपी खाद की अनुपलधता पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

Share


  • अंबिकापुर,02 जून 2025 (घटती-घटना)। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पूरे छाीसगढ़ प्रदेश की सहकारी समितियों में खरीफ सीजन में सर्वाधिक प्रचलित डीएपी खाद की अनुपलधता एवं उपलध खाद एनपीके की कीमत में गुपचुप तरीके से 250 रुपए की वृद्धि को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि खरीफ सीजन प्रदेश के किसानों के आर्थिक मजबूती की दृष्टि से महत्वपूर्ण सीजन है। मानसून समय से पूर्व राज्य में प्रवेश कर गया है और किसान खरीफ फसलों की तैयारी में लग गये हैं,लेकिन खाद की उपलधता को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की उदासीनता देख ऐसा लगता है कि किसानों की चिंताएं बढऩे वाली हैं। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के कृषि मंत्री विशेष तौर पर डीएपी खाद उपलध कराने में अपनी असमर्थता जता चुके हैं। छाीसगढ़ राज्य के संदर्भ में विविध मृदा परीक्षण में यह स्पष्ट हुआ है कि डीएपी खाद खरीफ़ सीजन में धान, मक्का और उद्यानिकी फसलों के प्रचूर उत्पादन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है। जबकि ऐन सीजन शुरू होने के समय पूरे प्रदेश की सहकारी समितियों में यह खाद गायब है। मौजूदा एनडीए सरकार और राज्य की सरकार का किसानों और कृषि क्षेत्र के प्रति असंवेदनशील रवैया जगजाहिर है। इसी कारण डीएपी खाद जो विदेशों से आयात मिल होता है पर सरकार विदेशी मुद्रा ख़र्च करने से बच रही है भले ही खरीफ़ सीजन में किसान की पैदावार प्रभावित हो जाये। यह तथ्य भी सामने आ रहा है कि समितियों में उपलध खाद एनपी के की कीमतों को 250 रुपए बढ़ा दिया गया है। जिन समितियों ने पूर्व में ही ड़ीओ बनवा लिया है किंतु खाद की अनुपलधता के कारण माल नहीं उठा पाये उनपर भी बढ़ी दर से भुगतान का दबाव है। सबसे बड़ी बात यह है कि एनपीके खाद खुले बाजार में मौजूद है लेकिन सहकारी समितियों में सरकार इसे उपलध ही नहीं करा पा रही है। बढ़ी हुई कीमत किसानों का कमर तोड़ देगी। सरकार से मेरा यह आग्रह है कि वो किसानों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए डीएमओ के माध्यम से सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में छाीसगढ़ की मृदा के अनुरूप कॉम्प्लेक्स का डीएपी खाद का
    भंडारण कराये साथ ही खाद की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस ले। अगर सरकार इस मामले में उदासीन रवैया अपनाएगी तो निश्चित ही प्रदेश के गरीब किसान खाद की कालाबाजारी के चपेट में आयेंगे जो उनके आर्थिक हितों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी। उधर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पीसीसी उपाध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि क्या धान के खरीदी मूल्य में भाजपा के द्वारा की गई वृद्धि को एन पी के खाद की कीमतों को बढ़ाकर प्रदेश के गरीब किसानों से वसूला जा रहा है। सभी ने सरकार से अपील की है कि छाीसगढ़ सरकार जल्द से जल्द किसानों के लिए डी ए पी खाद उपलध कराए। अगर सरकार की अकर्मण्यता के कारण किसानों को यह खाद उपलध नहीं हुई तो धान की पैदावार प्रभावित होगी जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply