Breaking News

अंबिकापुर@कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल को मर्ज की सूचना पर आक्रोश

Share

अंबिकापुर,02 जून 2025 (घटती-घटना)। युक्तियुक्तकरण में ग्राम करजी के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल एवं करीब 45 वर्ष पुराने प्राथमिक शाला के बंद होने की सूचना पर आज करजी क्षेत्र के ग्रामीणों एवं पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों का एक दल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर अपनी आपत्ती दर्ज कराया है। ग्राम करजी का कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल करीब 25 वर्ष पुराना स्कूल है,जहां पर इंटर मीडियट स्तर पर कॉमर्स और गृहविज्ञान संकाय की कक्षाएं भी लगती है। इस स्कूल में 219 छात्राएं पढाई कर रही हैं जो,प्रदेश सरकार कथित युक्तियुक्तकरण की नई गाईडलाईन कम छात्र संख्या वाले के बिपरीत एक बडी संख्या है। छात्राओं की शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस शासनकाल में पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0सिंहदेव ने भवन के विस्तार के लिये 3 करोड के निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलायी थी,जिसके काम अभी चल रहे थे। ऐसे समय में इस स्कूल को युक्तियुक्तकरण के नाम पर समायोजित कर बंद किये जाने की खबर से क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं। ऐसा नहीं कि करजी में स्थित मात्र इसी स्कूल की बली युक्तियुक्तकरण में हो रही है। यहां स्थित 45 वर्ष पुराने एक प्राथमिक शाला को भी बंद किया जा रहा है,जबकि यहां भी पर्याप्त छात्र संख्या है। इस विषय में जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करने गये प्रतिनिधि मंडल को उन्होंने यह बताया कि एक ही परिसर में स्थित होने के कारण इन स्कूलों को युक्तियुक्तकरण के तहत समायोजित किया जा रहा है। इस बात का खंडन करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि सभी स्कूलों के परिसर अलग-अलग हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे सरगुजा संभाग में यही एकमात्र हायर सेकेंडरी स्कूल है जिसको बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करजी के 10 कि0मी0 के दायरे में यही एकमात्र कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल है,जिसे लक्ष्य कर बंद किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अन्य क्षेत्र के जनप्रतिनिधी अपने स्कूलों को बंद होने से बचाने में सफल रहे, लेकिन यहां के विधायक,जिला पंचायत सदस्य कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल को वॉयज हायर सेकेडरी स्कूल में मर्ज होने से नहीं रोक पा रहे हैं। लडकियों के लिये अलग स्कूल उनमें शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करती है,लेकिन वे वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में मर्जर को लेकर असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने युक्तियुक्तकरण की नई निति में नये सेटअप को लेकर भी यह आशंका व्यक्त की है कि कैसे 2 शिक्षकों के सेटअप से कैसे कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। शिक्षा अधिकारी से मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे निवेदन किया है कि क्षेत्रवासियों की आपत्ती पर सकारात्मक रुख दिखलाते हुए ग्राम करजी के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और प्राथमिक शाला को बंद करने के फैसले को बदलें,अन्यथा क्षेत्रवासी आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे।
शिक्षाधिकारी से मुलाकात करने वालो में जिला पंचायत प्रतिनिधि अनीमा केरकेट्टा,विक्रम सोनपाकर, सतीश यादव,अरुण गुप्ता,प्रमोद चौधरी, अविनाश कुमार,विनोद राज,शुभम जायसवाल,आशीष जायसवाल,मिथुन सिंह,धीरज गुप्ता,अभिषेक सोनी, अंकित एक्का,अंकित जायसवाल, विजेन्द्र कुमार,पुष्पा कुशवाहा,विरेन्द्र कुमार सिन्हा, कन्नी लाल,उमाशंकर कुशवाहा, रजन्ती देवी,रविशंकर नायक, रामलखन,मिलन चक्रधारी,ओमप्रकाश, अमन,विद्या देवी,छत्रधारी,रंजीत आदि शामिल थे।
शिक्षकों ने काउंसिलिंग का बहिष्कार का लिया निर्णय
सरगुजा जिले में युक्तियुक्तकरण के काउंसलिंग से पहले शिक्षकों ने बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सोमवार को शिक्षक संघ ने कलेक्टर से मुलाकात कर युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में कई त्रुटियां बताते हुए इसके सुधार की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में हॉस्टल अधीक्षकों को इस सूची से बाहर रखा गया है,माध्यमिक शाला में कोई विषय बंधन नहीं रखा गया है, परीवीक्षा अवधि वाले शिक्षकों को अतिशेष की सूची में शामिल नहीं करना था लेकिन किया जा रहा है,हाई स्कूल वास हायर सेकेंडरी स्कूल में 2008 के सेटअप अनुसार अतिशेष काउंसलिंग का निर्देश है पर इन निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा की युक्तियुक्तकरण विसंगतियों से भरा हुआ है इसका कोई आधार नहीं है। नियमों का पालन बगैर युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। ऐसे करके शिक्षकों की रीड तोड़ी जा रही है। शिक्षकों ने मांग की है कि विसंगति को सुधार कर युक्तियुक्तकरण किया जाए। जिला संयोजक शिक्षक साझा मंच सर्वजीत पाठक ने कहा कि नियमविरूद्ध युक्तियुक्तकरण कर शिक्षिकों को परेशान किया जा रहा है। बार-बार अतिशेष शिक्षक आखिर मिलते कहां से हैं। शिक्षा अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार कर ट्रांसफर कर अतिशेष किया जाता है। जिला शिक्षा अधिकारी के अमले द्वारा विसंगति किया जा रहा है। रविवार की रात को सूची जारी कर अगले दिन 12 बजे तक दावाआपçा की बात कही जाती है। जबकि कार्यालय 11 बजे खुलता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply