Breaking News

अम्बिकापुर@अस्मिता सिटी-लीग 2025-26 का हुआ आयोजन महिला खिलाडि़यों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, प्रतिभा प्रदर्शन को मिला मंच

Share

अम्बिकापुर,01 जून 2025 (घटती-घटना)। महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं प्रतियोगिता में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के द्वारा खेलो इंडिया लघु केन्द्र अम्बिकापुर में शनिवार को पी.जी. कॉलेज खेल मैदान में अण्डर-19 अस्मिता फुटबॉल सिटी-लीग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर नगर पालिक निगम अंबिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुज़ा श्रीमती निरूपा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में समान रूप से आगे बढ़ रही हैं, चाहे शिक्षा हो, खेल हो या स्वास्थ्य। उन्होंने कहा कि खेलों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं श्रीमती निरूपा सिंह ने भी खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री राम कुमार सिंह ने कार्यक्रम में अस्मिता सिटी-लीग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अस्मिता सिटी-लीग में कुल 6 टीमों में ग्राम पंचायत खलीबा, खेलो इंडिया सेन्टर सूरजपुर,शा.कन्या उ.मा. विद्यालय अम्बिकापुर, गांधी स्टेडियम क्लब अम्बिकापुर,लक्ष्मीबाई एकादस अम्बिकापुर,खेलो इंडिया सेन्टर अम्बिकापुर ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के मैच नॉक आउट पद्धति से खेले गए,फायनल मैच खेलो इंडिया सेन्टर अम्बिकापुर एवं खेलों इंडिया सेन्टर सूरजपुर के मध्य हुआ, जिसमें सूरजपुर 3ः0 से विजयी रही। मैच में निर्णायक श्री अम्बुलन संगा, श्री प्रकाश गुप्ता,श्री नितेश रहे। इस दौरान खेल परिसर अम्बिकापुर के प्रशिक्षक श्री देवेन्द्र कुमार सिन्हा, बास्केटबॉल कोच श्री राजेश प्रताप सिंह, श्री के.के. मिश्रा,श्री देवनाथ राम एक्का,श्री संदीप देवांगन,अमर सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply