Breaking News

अंबिकापुर@म्यूल एकाउंट के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,01 जून 2025 (घटती-घटना)। साइबर ठगी के मामलों में प्रयुक्त म्यूल एकाउंट खाता धारक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार साइबर अपराध समन्वय केन्द्र द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध कार्रवाई के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में म्यूल एकाउंट खाता धारक प्रतीक कश्यप का खाता क्रमांक ऑनलाईन फ्रॉड के शिकायत से संबंधित होने पर मामले को संज्ञान में लेकर एसपी राजेश अग्रवाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रतीक कश्यप पिता स्व. अशोक कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी मायापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
खाते में आप 12 लाख से अधिक रुपए
पुलिस ने आरोपी प्रतीक कश्यप का खाते का बैंक स्टेटमेण्ट निकाला तो कुल 10 शिकायतों में देश के अलग-अलग राज्य से संबंधित ऑनलाईन साइबर ठगी की राशि कुल 12 लाख 12 हजार रूपये प्राप्त होना पाया गया है।
सट्टा खेलवाने में भी खाते का उपयोग
क्रिकेट मैच के दौरान खेलाए जा रहे सट्टे के अवैध रुपए लेनदेन के लिए भी प्रीतक कश्यप का बैंक खाते का उपयोग किया गया था। पुलिस ने इस मामले में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की है। प्रतीक ने अपने नाम से बैंक खाला खुलवाकर पूर्व में सट्टा खेलाए जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुधीर गुप्ता एवं उसके साथ विक्की उर्फ राहुल अग्रवाल को देना बताया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply