अहमदाबाद,01 जून 2025। दो बार के चैंपियन डेम्पो गोवा चैलेंजर्स ने टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 6 में अपनी पहली जीत दर्ज की,जिसमें हरमीत देसाई ने पुरुष एकल में दुनिया के 34वें नंबर के खिलाड़ी रिकार्डो वाल्थर को 2-1 से हराया। इससे पहले,दबंग दिल्ली टीटीसी ने साथियान ज्ञानसेकरन और दीया चितले के प्रयासों की बदौलत जयपुर पैट्रियट्स पर 11-4 से शानदार जीत दर्ज की। हरमीत ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए मैच 4 के दूसरे गेम में 11-10 से जीत दर्ज की,इसके बाद उन्होंने निर्णायक गेम में 11-3 से जीत दर्ज की और गत चैंपियन को पहले दिन की जीत की ओर अग्रसर किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur