Breaking News

कोरबा @खड़े ट्रक से जा टकराई सफारी से पिता-पुत्र गंभीर रूप से हुए घायल

Share

कोरबा 31 मई 2025 (घटती-घटना)। बीती रात लगभग 03 बजे कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर छुरी में एक टाटा सफारी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में सफारी वाहन में सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सफारी चालक पिता-पुत्र कोरबा के रहने वाले हैं, जो बिलासपुर से वापस कोरबा लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार यह हादसा सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रकों की वजह से हुआ है। समय के साथ जरूरत बन गयी है कि सड़क किनारे चाहे शहर हो या राष्ट्रीय या राज्य मार्ग पर वाहनों को बिना संकेतक के खड़े करने वालों पर कार्यवाही की जाए।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply