Breaking News

नई दिल्ली@आज से बदल जाएंगे नियम

Share


नई दिल्ली, 31 मई 2025(ए)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टेस्ट और वनडे के साथ टी20 फॉर्मेट को और रोमांचक बनाने के लिए अगले महीने जून से कुछ नए नियमों को बदलने का फैसला लिया है। इसमें वनडे में 2 नई गेंदों के इस्तेमाल के अलावा कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम में बदलाव के साथ बाउंड्री लाइन पर पकड़े जाने वाले कैच के नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। नियमों में हो रहे बदलाव का सबसे ज्यादा असर वनडे फॉर्मेट में देखने को मिलेगा जिसमें गेंदबाजों को अधिक फायदा होगा।
अब 35 ओवर के बाद वनडे में होगा सिर्फ एक गेंद का इस्तेमाल
वनडे फॉर्मेट में पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों का दबदबा पूरी तरह से देखने को मिल रहा है, जिसमें दोनों छोर से दो नई गेंद होने की वजह से गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग हासिल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने वनडे में 2 गेंदों के प्रयोग को लेकर अब नियम में जो बदलाव किया है उसमें 17-17 ओवर्स तक 2 गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके बाद अब 35 ओवर्स के बाद सिर्फ एक गेंद का प्रयोग किया जाएगा जिससे गेंदबाजों के लिए आखिरी ओवर्स में रिवर्स स्विंग हासिल करने में थोड़ी मदद मिलेगी जिससे बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाना थोड़ा मुश्किल काम जरूर होगा। 35वें ओवर से किस गेंद
का प्रयोग करना है इसका फैसला फील्डिंग करने वाली टीम का कप्तान करेगा। वहीं यदि मुकाबला किसी वजह से 25 या उससे कम ओवर्स का खेला जाता है तो उस स्थिति में सिर्फ एक गेंद का प्रयोग किया जाएगा। वनडे में ये नया नियम 2 जुलाई से शुरू होने वाली श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज से लागू होगा।
बाउंड्री लाइन पर कैच और डीआरएस को लेकर भी होगा बदलाव
फील्डिंग के बढ़ते स्तर के चलते अब बाउंड्री लाइन पर भी ऐसे कैच पकड़े जाने लगे हैं,जिनको लेकर पहले सोचा भी नहीं जाता था, वहीं कई बार ऐसी भी स्थिति देखने को मिलती है जिससे कुछ फैसलों पर प्लेयर्स की नाखुशी भी देखने को मिलती है। वहीं अब आईसीसी ने बाउंड्री लाइन पर कैच के अलावा डीआरएस के नियम में भी कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है जिसको लेकर जल्द ही जानकारी दी जाएगी।


Share

Check Also

वैभव को अंडर-19 एशिया कप के लिए म्हात्रे की अगुआई वाली टीम इंडिया में चुना गया

Share नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2025। आईपीएल ऐंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिल रहे …

Leave a Reply