एलिमिनेटर,28 मई 2025। आईपीएल 2025 में अब लीग स्टेज मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब इस सीजन प्लेऑफ के चार मुकाबले खेले जाएंगे,जिसकी शुरुआत 29 मई को होगी। आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स,रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ये चार टीमें पहुंचने में कामयाब रही हैं। लीग स्टेज के बाद पंजाब और बेंगलुरु ने टॉप-2 में जगह पक्की की,वहीं गुजरात और मुंबई तीसरे और चौथे स्थान पर लीग स्टेज का अंत किया। इसका मतलब है कि पीबीकेएस और आरसीबी के बीच मलीफायर 1 मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद एलिमिनेटर में मुंबई और गुजरात की भिड़ंत होगी।
2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा था इतिहास
प्लेऑफ की लाइन अप पक्की होने के बाद गुजरात और मुंबई की टीम टेंशन में आ गई है। दरअसल आंकड़े बताते हैं कि आईपीएल में एलिमिनेटर खेलने वाली टीम सिर्फ एक बार ही खिताब जीत पाई है, वो भी साल 2016 में। उससे पहले और उसके बाद अभी तक एलिमिनेटर खेलकर कोई भी टीम खिताब नहीं जीत पाई। 2016 में ये इतिहास सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा था। उस सीजन प्लेऑफ में गुजरात लायंस,आरसीबी,सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहुंची थी। एलिमिनेटर में हैदराबाद ने कोलकाता को हराया था। उसके बाद मलीफायर-2 में गुजरात लायंस और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ था। वहां भी एसआरएच मैच जीतने में कामयाब रही थी और फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में डेविड वार्नर की कप्तानी वाली स्क्र॥ का सामना आरसीबी से हुआ था। वहां हैदराबाद की टीम 8 रनों से जीत दर्ज करके चैंपियन बनी थी। अब इस साल गुजरात या मुंबई एलिमिनेटर खेलकर चैंपियन बनने में कामयाब होती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
आईपीएल प्लेऑफ के नियम
आईपीएल के नियम के मुताबिक लीग स्टेज खत्म होने के बाद टॉप-2 में रहने वाली टीम को मलीफायर-1 खेलने का मौका मिलता है। वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलती हैं। मलीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करती है, वहीं हारने वाली टीम के पास एक और मौका होता है फाइनल में पहुंचने का। मलीफायर-2 मैच पहले मलीफायर की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच खेला जाता है। जो टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है वो फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur