अंबिकापुर,28 मई 2025 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वाहन पार्किंग स्थल से आए दिन दोपहिया वाहनों की चोरी होने से मरीजों के परिजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल में 26 मई को दोपहर 2 बजे से सुबह 7.30 बजे के बीच दो बाइक चोरों ने पार कर दिया। मामले में मणिपुर थाना पुलिस अपराध दर्ज करके वाहन चोरों के तलाश में लगी है।
जशपुर जिला के कांसाबेल थाना अंतर्गत ग्राम लमडांड निवासी निरंजय विश्वकर्मा पिता जगमोहन विश्वकर्मा 25 वर्ष,वर्तमान निवास पटेलपारा अंबिकापुर ने पुलिस को बताया है कि 26 मई को रात्रि करीब 11.30 बजे वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपनी पत्नी अर्चना विश्वकर्मा को भर्ती कराया था और अपने पल्सर मोटरसायकल क्रमांक सीजी 14 एमएस 6652 को अस्पताल के पार्किंग में लॉक करके खड़ा कर दिया, इसके बाद अंदर चले गया था। 27 मई को सुबह करीब 7.30 बजे बाहर आया तो मोटरसायकल नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसायकल का पता नहीं चला। एक अन्य घटना में 26 मई को दोपहर करीब 2 बजे बलरामपुर जिला के त्रिकुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुर निवासी अरविन्द यादव पिता स्व. कामेश्वर प्रसाद यादव 38 वर्ष का मोटरसायकल पार्किंग स्थल से अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। अरविन्द ने पुलिस को बताया है कि 26 मई को वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में अपने मामा रामनंदन यादव को भर्ती कराने लाया था और मोटरसायकल क्रमांक सीजी 30 ई 0172 को अस्पताल के पार्किंग में खडा करके अंदर चले गया था। शाम को करीब 6 बजे बाहर आया तो मोटरसायकल वाहन पार्किंग स्थल में नहीं थी। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ व काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसायकल का पता नहीं चला। पुलिस अस्पताल के सीसीटीव्ही कैमरा को खंगालने के बाद चोरों के तलाश में जुट गई है।
Check Also
अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur