Breaking News

Share

डैम में डूबने से 2 बच्चों की मौत,दोस्तों के साथ आए थे नहाने,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल


  • सूरजपुर,28 मई 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दोस्तों के साथ डैम में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया,तब तक उनकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम शवों का रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नयनपुर स्थित डेम की है।
    जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 12 भट्ठापारा के थे। दोनों बच्चों की उम्र 15 वर्ष बताई गई है, जो अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए नयनपुर डैम गए हुए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे काफी गहराई में चले गए और डूब गए। अन्य बच्चों ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। खबर मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम के द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है। फिलहाल दो बच्चो की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है।
    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    मासूम बच्चों की डूबने की खबर सुनते ही भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों का रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। बता दें कि इस डैम में पहले भी कई मौतें हो चुकी हैं।

Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply