Breaking News

अंबिकापुर@साइबर ठगी के मामलो मे म्यूल एकाउंट खाता धारक के विरुद्ध अपराध किया गया पंजीबद्ध

Share


  • अंबिकापुर,28 मई 2025 (घटती-घटना)। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार म्यूल अकाउंट खाता धारक के खाता क्रमांक ऑनलाईन फ्रॉड के शिकायत से संबंधित होने पर मामले कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गांधीनगर पुलिस टीम कों मामले मे सख्त कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
    इसी क्रम के पुलिस टीम द्वारा उक्त खाते का बैंक स्टेटमेण्ट प्राप्त किया गया है, बैंक स्टेटमेण्ट का अवलोकन करने पर पाया गया कि कुल 04 शिकायतो मे देश के अलग-अलग राज्य से संबंधित ऑनलाईन साइबर ठगी की राशि कुल 1605000/-रूपये संबंधित खाते पर प्राप्त किया गया है। प्रथम दृष्ट्या स्पष्ट है कि खाता धारक द्वारा खाता क्रमांक में सुनियोजित तरीके से अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से बैंक खाते का उपयोग ऑनलाईन साइबर ठगी हेतु संबंधित खाता धारक/गिरोह के द्वारा किया गया है। उपरोक्त बैंक खाता धारक के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 307/25 धारा 318(4), 319(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है, मामले मे अग्रिम जांच विवेचना की जा रही है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply