Breaking News

बलरामपुर@यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले शराबियों पर असमय हो रही बारिश में गिरी पुलिसिया गाज

Share

बलरामपुर,27 मई 2025(घटती-घटना)। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला बलरामपुर पुलिस सख्त रुख अपनाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ऊपर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी परिपेक्ष में श्री वैभव बैंकर (आईपीएस) से पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर रामानुजगंज से मिली जानकारी के अनुसार उनके द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व प्रभावी नियंत्रण लाने हेतु शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले,बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट, स्टंट बाजी करने वाले,ओवर स्पीडिंग,ओवरलोडिंग,ट्रिपल सवारी, तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने के जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी को निर्देश दिए हैं। आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की समझाइए दी जाए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके।
शराबी चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत हुई बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा है मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अभियान जिस पर थाना /चौकी व यातायात पुलिस बलरामपुर के द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 653 से अधिक वाहन चालकों के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्यवाही कर प्रत्येक प्रकरण में 10000-10000 रुपए जुर्माना की राशि न्यायालय द्वारा लगाया गया है। साथ ही संबंधित वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया। जिसके परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा 80 चालकों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। शेष प्रकरणों पर कार्यवाही जारी है। तथा अन्य राज्यों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने हेतु पत्राचार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर के द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें शराब सेवन करके वहां ना चलाएं, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply