Breaking News

अंबिकापुर@सूने मकान में स्थित मंदिर से नगदी और चांदी का पात्र चोरी

Share

अंबिकापुर,27 मई 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रम्ह रोड में सूने मकान का ताला तोडकर चोरों ने 7 हजार रुपये नकद और मंदिर में रखा चांदी का सिंहासन सहित अन्य सामानों को चोरी कर लिया। राजेश केशरवानी ने पुलिस को बताया है कि उनके ब्रम्ह रोड स्थित मकान में 24 मई को रात्रि 12 बजे के बाद कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य चाचा का निधन हो जाने के कारण कुुण्डला सिटी स्थित मकान में गए थे। इस बीच ब्रम्ह रोड स्थित मकान के मेन गेट का ताला तोडकर घुसे चोर ने घर के मंदिर में रखा भगवान का 5 चांदी का सिंहासन,चांदी का लोटा,चांदी का कटोरी, ग्लास,प्लेट, चांदी का बेलपत्र और मंदिर में चढ़ावा का 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply